February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*बाड़ागाँव ‘मड़ई मेला’ में शामिल हुए पूर्व विधायक संतराम नेताम: छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का दिया संदेश।*

विज्ञापन बॉक्स 

*बाड़ागाँव ‘मड़ई मेला’ में शामिल हुए पूर्व विधायक संतराम नेताम: छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का दिया संदेश।*

 

*छत्तीसगढ़ी संस्कृति व परंपरा का जीवंत उदाहरण है मेला मड़ई : नेताम।*

 

*विश्रामपुरी/ केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाड़ागाँव में आयोजित वार्षिक मड़ई मेला एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्व विधायक संतराम नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। ग्राम आगमन पर ग्रामीणों और मेला समिति द्वारा पूर्व विधायक का आतिशबाजी और बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।*

 

*इस अवसर पर पूर्व विधायक संतराम नेताम ने कहा कि, मड़ई मेला हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की पहचान हैं। ये आयोजन न केवल मनोरंजन के साधन हैं, बल्कि आपसी भाईचारे और मेल-मिलाप का सबसे बड़ा माध्यम हैं। उन्होंने बाड़ागांव के ग्रामीणों को पारंपरिक उत्सव को पूरी भव्यता के साथ मनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने आगे कहा की मंड़ई मेला उत्सव मिलन कार्यक्रम हमारी संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण मंच है। मड़ई मेला में हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने और उसका आनंद लेने का अवसर प्राप्त करते हैं। अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों को बनाए रखने व अपने समाज के साथ जुडऩे का अवसर मिलता है। हमारी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने में मदद मिलती है। मेले के दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय लोक कला मंच “मोर बस्तर के मैना” के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी गीतों और लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।*

 

*कलाकारों को हर संभव मंच प्रदान करना हमारी प्राथमिकता:*

 

*संतराम नेताम ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य की कला और कलाकारों को हर संभव मंच प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। मड़ई मेले से स्थानीय छोटे व्यापारियों और स्व-सहायता समूहों को भी अपनी सामग्री बेचने का अवसर मिलता है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। इस दौरान संतराम नेताम ने ग्रामीणों से भेंट कर उनकी स्थानीय समस्याओं को लेकर भी चर्चा की।*

*ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित: इस कार्यक्रम में कमलेश ठाकुर (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ेराजपुर), बुधमन मरकाम सरपंच बाड़ागांव, पतिराम मरकाम जनपद सदस्य,छगेन्द्र सिन्हा मिडिया प्रभारी, नेमसिंग नाग शुभम राणा, सहित कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित।*