March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*लाट मिलान से खुला वेयरहाउस से चावल हेराफेरी का राज,* *मार्केट से चावल लाकर स्टेकिंग करवाने का विभाग पर लगा आरोप —-पत्रकारों को बयान देने से बचते अधिकारी दे रहे* *उच्च अधिकारियों के निर्देशों का हवाला*

विज्ञापन बॉक्स 

लाट मिलान से खुला वेयरहाउस से चावल हेराफेरी का राज,

मार्केट से चावल लाकर स्टेकिंग करवाने का विभाग पर लगा आरोप

 

—-पत्रकारों को बयान देने से बचते अधिकारी दे रहे उच्च अधिकारियों के निर्देशों का हवाला

 

कोंडागांव-वेयरहाउस में रखे नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के कथित चावल हेराफेरी का मामला जिले से फिर एक बार सामने आया।ताजा मामला खुट डोबरा गोदाम से शुक्रवार को उस समय प्रकाश में आया,जब नोडल अधिकारी लाट मिलान करने पहुंचे,उन्होंने लाट मिलान के दौरान चावल में कमी पाया है।विभाग के अधिकारी अब मामले को दबाने कलेक्टर के निर्देशों का हवाला देकर पत्रकारों को जानकारी देने से बच रहे साथ ही गोदाम की तस्वीर लेने से पहले कलेक्टर की लिखित अनुमति लेकर आने की बात कह रहे,वहीं मामले से शुक्रवार को कलेक्टर को अवगत कराया गया है।

 

विश्वस्त सूत्रों से आई जानकारी के मुताबिक मुख्यालय के निर्देश पर बलवंत साहू नोडल अधिकारी गुरुवार को लाट मिलान करने जिले में पहुंचे थे,लाट मिलान के दौरान खुटडोबरा स्थित गोदाम में चावल की 250 बोरिया उन्होंने कम पाई।चावल बोरिया कम होने का मामला उजागर नहीं हो पाए और विभाग की बदनामी नहीं हो, इसके लिए चावल की भरपाई करने शाखा के कर्मचारी महेश जोशी ने बाहर से चावल लाकर खुट डोबरा गोदाम क्रमांक 17 में स्टेकिंग करवाया।आगे जानकारी आई बाहर से लाए गए चावल का उन्होंने नाही वजन करवाया नाहीं काटा पर्ची , बोरियो में लाट पर्ची तक नहीं लगवाया ।

इसे लेकर पत्रकारो ने वेयरहाउस के गोदाम प्रभारी से मिलकर उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कलेक्टर की लिखित अनुमति के बगैर अधिकृत बयान नहीं देने की बात कही।जबकि उन्होंने स्वीकारा नोडल अधिकारी के मिलन में 250 बोरी चावल का शॉर्टेज हुआ था,चावल का समायोजन किया गया।चावल कहा से लाए इसकी जानकारी नहीं है।वहीं लगातार संपर्क करने के बाद नान के जिला प्रबंधक अंजना एक्का ने फोन ही रिसीव नहीं किया।

मुख्यालय के आदेश पर नोडल अधिकारी बलवंत साहू जो लाट मिलान करने पहुंचे थे वह जिले में गोदाम प्रभारी के पद पर पूर्व में लंबे समय तक रह चुके है।उनके कार्यकाल में भी चावल अनियमितता के मामले जिले से सामने आया था। एक मामले में तीन विभागीय कर्मियों पर कार्यवाही हुई थी।