
अकरम कच्ची की रिपोर्ट
जिला कोण्डागांव
दिनांक 11.01.2026
* कानून.व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस अधिकारियों को ली गई विशेष क्राइम मीटिंग।
* थाना/चौकी प्रभारियों प्राप्त शिकायतों निराकरण करने हेतु दिए निर्देश।
* असामाजिक तत्व एवं अपराधियों पर कार्यवाही हेतु विजिबल पुलिसिंग के दिए आदेश।
* उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी को किया सम्मनित।
जिला कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से) के द्वारा आज लंबित अपराधों के शीघ्र निकाल एवं अपराधों की रोकथाम तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा मिटिंग लिया गया। जिस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा लंबित प्रकरणों को पूर्ण कर शीघ्र निकाल हेतु दिशा निर्देश दिये गये। ऐसे अपराध जो लंबे समय से लंबित है उनके निकाल हेतु विशेष अभियान चलाने तथा लंबित समंस वारंट की तामिली शत् प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिया गया। थानों में अपनी शिकायत लेकर आये फरियादियों से मित्रवत व्यवहार करने एवं उनके शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। अपराधों में आरोपियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु जिला अभियोजन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर मामलों का जल्द से जल्द निराकरण करने हिदायत दिया गया। इस दौरान जिले के समस्त अभियोजन अधिकारी भी उपस्थित थे, जिनके द्वारा अपराधों में सजा दिलाने के लिए विवेचना के बारीकियों के संबंध में जानकारी दी गई। इसी प्रकार जनता व पुलिस के मध्य मधुर संबंध स्थापित करने हेतु ग्रामों में चलित थाना लगाने एवं सामुदायिक पुलिसिंग के दौरान सायबर क्राईम, एटीएम एवं बैंक फ्राड, यातायात नियमों का पालन करने बाबत् जागरूकता अभियान सभी थाना क्षेत्रों में चलाने के निर्देश दिये गये। असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने एवं उन पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारी एवं अनुविभागीय अधिकारियों को अपने थाना क्षेत्र में निरंतर पेट्रोलिंग करने व सीमावत क्षेत्र मे लगे धान खरीदी चेक पोस्ट और त्योहारों के दौरान चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आदेश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव महोदय के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/ कर्मचारी को कॉप ऑफ द मंथ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय, थाना प्रभारी विश्रामपुरी उप निरीक्षक विनोद नेताम, आर. अजरंग बघेल को सम्मानित किया गया, इसी प्रकार अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
क्राईम मिटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी तथा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।






More Stories
खबर का हुआ असर: अब एक शिक्षक के भरोसे नहीं रहेगी 1 से 5वीं तक की पढ़ाई, अतिरिक्त शिक्षकों की हुई तैनाती
केशकाल में शुरू हुई सर्वसुविधायुक्त जल गुणवत्ता परीक्षण लैब, अब पानी जांच के लिए कोंडागांव जाने की जरूरत नहीं
*प्रशासनिक तंत्र की विफलता से फल-फूल रहा अवैध धान कारोबार* *किसानों से अधिक बिचौलियों को मिल रहा समर्थन मूल्य का लाभ*