
*ग्राम हरवेल में सोलर ड्युलपंप हुआ चालू*
*कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत पर हुई त्वरित कार्रवाई*

कोंडागांव, 14 जुलाई 2025/ कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम हरवेल के ग्राम गुडरापारा विकासखण्ड केशकाल के ग्रामीणों ने जनदर्शन में ग्राम में स्थापित सोलर ड्यूल पंप संयंत्र के दो माह से खराब होने की शिकायत करते हुए उसे ठीक करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिस पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने क्रेडा विभाग के अधिकारियों को सोलर संयंत्र में सुधार कार्य करने हेतु निर्देशित किया था। कलेक्टर के निर्देश पर क्रेडा विभाग द्वारा सोलर ड्यूल पंप संयंत्र का मरम्मत कर उसे कार्यशील किया गया है। पंप के शुरू हो जाने के बाद जल जीवन मिशन अंतर्गत गुंडरापारा के ग्रामीणों की पानी की समस्या दूर हुई है, जिसे उन्हें बड़ी राहत मिली है।






More Stories
*केशकाल के नन्हे अतीफ का जज्बा: 9साल की उम्र में पूरे किए रमजान के 30 रोजे*
*पाँच विद्यार्थियों का नवोदय में चयन, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल विश्रामपुरी का बढ़ाया मान*
*सेजेस बड़ेराजपुर की छात्रा इंदु ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में जिले में चौथा स्थान किया हासिल*