
केशकाल पुलिस ने अन्य राज्यों से आकर अवैध रूप से प्रवास कर रहे 6 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में की गई। क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर पुलिस ने यह कदम उठाया, जिनमें बाहरी व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति के डेरा डालने, संदिग्ध रूप से घूमने, गंदगी फैलाने और अशांति फैलाने की आशंका जताई गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और सभी बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जाएगा।






More Stories
*केशकाल के नन्हे अतीफ का जज्बा: 9साल की उम्र में पूरे किए रमजान के 30 रोजे*
*पाँच विद्यार्थियों का नवोदय में चयन, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल विश्रामपुरी का बढ़ाया मान*
*सेजेस बड़ेराजपुर की छात्रा इंदु ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में जिले में चौथा स्थान किया हासिल*