February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

CAA प्रदर्शनकारियों से मिलने नाव से पहुंचीं प्रियंका गांधी, तभी पानी में गिरे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू

विज्ञापन बॉक्स 

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ गिरफ्तार हुए लोगों से मिलने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार की सुबह वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने पहले राजघाट (भैंसासुर) पर स्थित रविदास मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद वह नाव से गंगा के रास्ते रामघाट पहुंचीं। अव्यवस्था के कारण नाव पर चढ़ने से पहले ही आपाधापी के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू पानी में गिर पड़े। तत्काल वहां मौजूद सुरक्षकर्मियों और कांग्रेस नेताओं ने उन्हें संभाला।

19 दिसम्बर को बेनियाबाग में सीएए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान करीब पचास से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इन सभी लोगों से मिलने प्रियंका गांधी शुक्रवार की सुबह वाराणसी पहुंचीं। बाबतपुर एयरपोर्ट से सबसे पहले वह सड़क मार्ग से भैंसासुर घाट पहुंचीं। प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू भी पहुंचे। भैंसासुर घाट से ही नाव द्वारा उन्हें रामघाट जाकर आंदोलनकारियों से मुलाकात करनी थी।

प्रियंका भैंसासुर घाट पर सबसे पहले रविदास मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचीं। मंदिर से घाट की ओर निकलीं तो पूर्वांचल के अलग अलग जिलों से आए नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं में चेहरा दिखाने की होड़ मच गई। पुलिस और सेवादल के कार्यकर्ता किसी तरह घेरा बनाकर प्रियंका को घाट की सीढ़ियों से गंगा के किनारे तक लेकर पहुंचे। यहां प्रियंका के स्टीमर पर चढ़ते ही कई और नेता चढ़ गए लेकिन लल्लू ने जैसे ही चढ़ने की कोशिश की फिसल गए। संयोग से वह आधा ही पानी में गिरे थे कि आसपास मौजूद कांग्रेस नेताओं ने उन्हें पकड़ लिया। स्टीमर पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने भी तत्काल उनका हाथ पकड़ा औऱ स्टीमर पर खींच लिया।