March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*आंगनबाड़ी केंद्रों के उचित रखरखाव और बालिकाओं की शिक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश*

विज्ञापन बॉक्स 

 

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक ली

आंगनबाड़ी केंद्रों के उचित रखरखाव और बालिकाओं की शिक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कोंडागांव, 03 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वच्छता और समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं का समय पर एएनसी पंजीयन एवं नियमित जांच कराने पर जोर देते हुए कहा कि मातृ एवं शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समयबद्ध जांच बहुत आवश्यक है।

कलेक्टर ने सुकन्या समृद्धि योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बालिकाओं के अभिभावकों को योजना की जानकारी देकर खाता खोलने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु जनजागरूकता बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि विद्यालय छोड़ चुकी बालिकाओं की काउंसलिंग कर उन्हें पुनः शिक्षा से जोड़ने के प्रयास करें, विशेषकर 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने वाली बालिकाओं को महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित करें। इस संबंध में जागरूकता हेतु विभिन्न स्थानों में ग्राम चौपाल आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

 

बैठक में विभागीय निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की और शौचालय और पेयजल सुविधाओं के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, नोनी सुरक्षा योजना, पोषण ट्रैकर, फेस कैप्चरिंग और जियो-फेंस एरिया जैसे विभागीय कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अवनी बिस्वाल सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।