
*कलेक्टर ने धान उठाव में तेजी लाने के लिए ली समीक्षा बैठक*
*कोंडागांव, 25 अप्रैल 2025/* कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को जिले की समितियों में शेष बचे धान के त्वरित उठाव को सुनिश्चित करने हेतु समिति प्रबंधकों और राइस मिलर्स की बैठक ली।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने समितिवार शेष धान की विस्तृत समीक्षा की और जहां अधिक धान शेष है उस समिति को प्राथमिकता के साथ हमालों की संख्या बढ़ाते हुए उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही राइस मिलर्स को भी समय पर वाहन भेजने हेतु कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर सभी समितियों से शेष धान का पूर्ण रूप से उठाव सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर राइस मिलर्स और समिति प्रबंधकों से भी कलेक्टर ने समस्याएं सुनी। एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, सहकारिता विभाग के अधिकारी और राइस मिलर्स तथा समिति प्रबंधक इस अवसर पर उपस्थित थे।






More Stories
*केशकाल के नन्हे अतीफ का जज्बा: 9साल की उम्र में पूरे किए रमजान के 30 रोजे*
*पाँच विद्यार्थियों का नवोदय में चयन, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल विश्रामपुरी का बढ़ाया मान*
*सेजेस बड़ेराजपुर की छात्रा इंदु ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में जिले में चौथा स्थान किया हासिल*