March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिये उल्लेखनीय कार्य किये है : दिलीप पालीवाल

विज्ञापन बॉक्स 

भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिये उल्लेखनीय कार्य किये है : दिलीप पालीवाल

[ योगेश पुरी गोस्वामी ]

बाड़मेर। प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में किये गये विकास कार्यों और उपलब्धियों को आज भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हर मोर्चे पर उल्लेखनीय कार्य करते हुए सभी वर्गों को लाभान्वित किया है।मंगलवार को स्थानीय डाक बंगले में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल व जिला प्रवक्ता रमेशसिंह इन्दा पत्रकारों से रूबरू हुए।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने वर्तमान सरकार के कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में बताया। साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी देने पर आभार प्रकट करते हुए युवाओं के प्रति मुख्यमंत्री के विजन के बारे में बताया।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने कहा कि 15 दिसंबर 2023 को जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शपथ ली थी, तब राजस्थान प्रदेश पूरे देश में बेरोजगारी के मामले पर नंबर 2 पर था और तो और नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ऑफ ब्यूरो का डाटा अगर देखें तो बेरोजागारी के कारण आत्महत्या करने वाले मामलों में सम्पूर्ण देश में राजस्थान नम्बर 1 पर था।

राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को 30 हजार करोड़ से अधिक के 76 हजार से अधिक कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने रविवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में सरकारी नौकरी में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसी क्रम में प्रदेश के समस्त जिलों में भी रोजगार उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस आयोजन के तहत 13 हजार 500 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं।

पालीवाल ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक बात है कि पिछली कांग्रेस की सरकार के कारण राजस्थान में भी बेरोजगारी से तंग आकर युवा आत्महत्या कर रहा था। कांग्रेस पार्टी के राज में राजस्थान की बेरोजगारी दर 28-32 प्रतिशत चली गई थी, जो कि राष्ट्रीय औसत से 400 प्रतिशत ज्यादा थी। आज प्रदेश की भाजपा की सरकार पेपरलीक के आरोपियों को जेल की सलाखों के अंदर भी डाल रही है। दूसरी ओर युवा बेरोजगार साथियों को रोजगार भी उपलब्ध करा रही है।

पालीवाल ने कहा कि आज भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भर्ती प्रक्रियाओं को समय पर पूरा किया जा रहा है। जिन विभागों में भर्ती होती है वहीं दस्तावेज सत्यापन संबंधी कार्य करते हैं। अब संबंधित विभाग ही दस्तावेज सत्यापन संबंधी कार्य संपादित करता है।
मुख्यमंत्री के विजन से राज्य सरकार ने अब तक प्रदेश की पहली सरकार जिसमें युवाओं एवं बेरोजगारों के हित का ध्यान रखते हुए पहले वर्ष में 1 लाख से ज्यादा नौकरियां और 47 हजार को नियुक्तियां दी। जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने युवाओं से जो वादा किया था, उसे पूरा करते हुए पारदर्शिता से भर्तियां आयोजित करवाई जा रही हैं। पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में युवाओं के साथ कुठाराघात हुआ और पेपरलीक की घटनाएं हुई। हमारी सरकार ने युवाओं को न्याय देते हुए एसआईटी का गठन किया और पेपरलीक माफिया पर कार्रवाई की। प्रदेश की जनता को प्रदेश के युवा को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ और एक भी पेपर आउट नहीं जहां लुटेरों के हाथ में पेपर होता था, आज पिछले एक साल में प्रदेश में 110 से ज्यादा परीक्षाएं बिना पेपर लीक हुए पारदर्शी तरीके से आयोजित की जा चुकी है।सरकारी नौकरियों के साथ-साथ भाजपा सरकार युवाओं को निजी क्षेत्र में भी रोज़गार के अवसर पैदा कर रही है। मुख्यमंत्री ने गैर सरकारी क्षेत्र में 6 लाख नौकरी देने का वादा किया है।

पालीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नेतृत्व वाली सरकार ने कमजोर और नकारात्मक विपक्ष के मंसूबों पर पानी फेरने का कार्य किया है क्योंकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।आमजन को चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार, सड़क, पानी, बिजली जैसे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवायी जा रही है। मुख्यमंत्री ने रविवार को लगभग 31 हजार करोड़ रुपये के 76 हजार से अधिक कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

भाजपा जिला प्रवक्ता रमेशसिंह इन्दा ने कहा कि 01 जनवरी, 2024 से रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को वर्ष में 12 गैस सिलेण्डर 450 रुपये में उपलब्ध करवाया जा रहा है। योजना से 73 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत गर्भवती और धात्री महिलाओं को दी जाने वाली राशि 5000 से बढ़ाकर 6500 रुपए की गई। पेट्रोल एवं डीजल पर बैट 2 प्रतिशत तथा तेल विपणन कंपनियों के साथ समन्वय बनाते हुए सैकेंडरी फेट कम कर पेट्रोल के दामों में 3 रुपये 58 पैसे से 7 रुपये 18 पैसे तक और डीजल के दाम में 3 रुपये 35 पैसे से लेकर 6 रुपये 60 पैसे तक की कमी लाई गई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में मासिक पेंशन की दर में 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
भाजपा जिला प्रवक्ता रमेशसिंह इन्दा ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत देय वित्तीय सहायता प्रति परिवार 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार रुपये वार्षिक की गई। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में दो किस्त किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा किए गए। गेहूं के सर्मथन मूल्य 2275 रूपये प्रति क्विंटल के ऊपर 125 रुपये का बोनस प्रदान कर 2400 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं खरीद की गई।मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत वर्षाकाल में 7 करोड़ पौधे लगाये गए।

योगेश पुरी गोस्वामी की  रिपोर्ट