
बालोतरा में पत्रकार संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
[योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता ]
बालोतरा .छत्तीसगढ़ के बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या के विरोध में आज बालोतरा जिला पत्रकार संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
बालोतरा में पत्रकार संघ ने कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर बालोतरा कलेक्टर सुशील कुमार यादव से मुलाक़ात की एवं उन्हें ज्ञापन सौंप कर छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या में शामिल दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने और राजस्थान सहित संपूर्ण देश मे पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की।
बालोतरा कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पत्रकारो के प्रतिनिधि मंडल मे बंशी चौधरी ,मुकेश खारवाल ,रानी दान रावल, चेतन शर्मा, नसीरुद्दीन, मुकेश राठौड़, युवराज सिंह ,विरम देव, विकास माली ,नरपत माली सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे
पत्रकारो के प्रतिनिधि मंडल से सार्थक चर्चा के बाद बालोतरा कलेक्टर ने यथा संभव प्रयास का आश्वासन दिया
योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता बालोतरा जिला






More Stories
*विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सेजेस बड़ेराजपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण*
*केशकाल के नन्हे अतीफ का जज्बा: 9साल की उम्र में पूरे किए रमजान के 30 रोजे*
*पाँच विद्यार्थियों का नवोदय में चयन, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल विश्रामपुरी का बढ़ाया मान*