
आकिब नथानी केशकाल/* प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग ने गत दिवस कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत से सौजन्य भेंट की। उल्लेखनीय है कि कोंडागांव की होनहार बेटी हेमबती को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024‘ से सम्मानित किया गया है।
कलेक्टर श्री दुदावत ने हेमबती को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, ष्यह तो सिर्फ शुरुआत है। मेहनत और लगन के बल पर आपको इस क्षेत्र में और भी ऊंचाइयों तक पहुंचना है। इसी तरह मेहनत करते हुए आगे बढ़ते रहें और जिले व राज्य का गौरव बढ़ाए।






More Stories
*विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सेजेस बड़ेराजपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण*
*केशकाल के नन्हे अतीफ का जज्बा: 9साल की उम्र में पूरे किए रमजान के 30 रोजे*
*पाँच विद्यार्थियों का नवोदय में चयन, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल विश्रामपुरी का बढ़ाया मान*