
*आकिब नथानी केशकाल /* कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत से आज जिला कार्यालय में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा सौजन्य भेंट किया गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों के लाइवलीहुड महाविद्यालयों में ट्रैक्टर मैकेनिक प्रशिक्षण हेतु उच्च स्तरीय प्रशिक्षण लैब स्थापित करने हेतु राज्य परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज से अनुबंध स्थापित किया गया है।
इसी तारतम्य में कोंडागांव जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज में लैब स्थापित करने हेतु कलेक्टर श्री दुदावत से महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के राष्ट्रीय प्रतिनिधि श्री प्रफुल्ल पांडे द्वारा विस्तृत चर्चा कर प्रशिक्षण हेतु रूपरेखा तैयार की गई। संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त लैब के स्थापना से अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा जाएगा। इस दौरान सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण श्री पवन कुमार नेताम भी उपस्थित रहे।






More Stories
*विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सेजेस बड़ेराजपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण*
*केशकाल के नन्हे अतीफ का जज्बा: 9साल की उम्र में पूरे किए रमजान के 30 रोजे*
*पाँच विद्यार्थियों का नवोदय में चयन, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल विश्रामपुरी का बढ़ाया मान*