March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

कलेक्टर ने धान खरीदी के संबंध में नोडल अधिकारियों की ली बैठक*

विज्ञापन बॉक्स 

*जिला जनसंपर्क कार्यालय कोण्डागांव*
समाचार
*कलेक्टर ने धान खरीदी के संबंध में नोडल अधिकारियों की ली बैठक*

कोण्डागांव, 22 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में धान खरीदी केन्द्रों के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर शासन द्वारा धान खरीदी के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को खरीदी केन्द्रों में निर्धारित विभिन्न बिन्दुओं पर निरीक्षण कर प्रतिवेदन 30 अक्टूबर तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी का कार्य 14 नवंबर से प्रारंभ होगा। इस कार्य को व्यवस्थित एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना है। इस दौरान किसानों की सुविधाओं का भी ध्यान रखना है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे उपार्जन केन्द्रों हेतु समुचित स्थल चयन के साथ साफ-सफाई और फेसिंग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। साथ ही खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्रानिक तौल यंत्र की आवश्यकता, बायोमेट्रिक डिवाइस की उपलब्धता और आद्रमापी यंत्र का केलिब्रेशन की जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके अलावा बारदाने की उपलब्धता, भण्डारण हेतु उपलब्ध रकबा, खरीदी केन्द्र की बफर लिमिट की मात्रा की जानकारी सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी कार्य का पूरी सजगता एवं सतर्कता के साथ निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्पादन से अधिक धान की बिक्री, धान की अवैध बिक्री सहित सभी प्रकार के संदिग्ध गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखें। इस दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, खाद्य अधिकारी, डीएमओ, सहकारिता विभाग के अधिकारी सहित सभी खरीदी केन्द्रों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
आकिब नथानी केशकाल🖋️