February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*नगर पंचायत केशकाल में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व डरा हुआ कांग्रेस संगठन: नवदीप सोनी*

विज्ञापन बॉक्स 

 

*नगर पंचायत केशकाल में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व डरा हुआ कांग्रेस संगठन*

आदरणीय विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी के कुशल नेतृत्व में जैसी शानदार सफलता केशकाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली उसी सफलता को दोहराने का मन नगर पंचायत केशकाल की आम मतदाता बना चुके है ।

नगर पंचायत केशकाल में शासन के निर्देशानुसार हो रहे परिसीमन को लेकर कांग्रेस नेताओं में आगामी नगरीय निकाय चुनाव में हार के डर की बौखलाहट साफ दिखाई देने लगी है ।

पिछले 4.5 सालो से नगर पंचायत केशकाल में कांग्रेस की सरकार है ,जिन्होंने केवल भर्ष्टाचार किया,नगर की जनता को मूल-भूत सुविधाओ से वंचित रखा,गैर सामाजिक तत्वों के द्वारा नगर के धार्मिक स्थानों का अपमान किया गया ।

अब नगर में हो रहे परिसीमन का विरोध कर रहे है ।

अगर परिसीमन में उन्हें कोई कार्य नियम विरुद्ध नजर आ रहा हो तो उन्हें कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिये ना कि उल-जलूल बयानबाजी कर के नगर की जनता का मनोरंजन करते रहना चाहिये ।

आज जो कांग्रेस के नेता परिसीमन की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे है,वे सभी बुद्धिजीवी तब कहा थे जब भूपेश सरकार के द्वारा नगर पंचायत की जनता से सीधे नगर अध्यक्ष चुनने का अधिकार छिन लिया गया था ।