![](https://cg24express.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240602-WA0164-1024x476.jpg)
*उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे कोण्डागांव, नक्सली समस्या से मुक्ति विषय पर हुई बैठक, कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात*
कोण्डागांव, 2 जून। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा 2 जून की दोपहर बाद जिला मुख्यालय कोण्डागांव पहुंचे। कोण्डागांव पहुंच उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन में कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात की। दरअसल, उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा नक्सली मुक्त अभियान के तहत कोण्डागांव के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन में पहुंचकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी भी मौजूद रहीं। कार्यकर्ताओं से भेट मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के 11 के 11 लोकसभा सीट पर जीत का दावा भी किया है।
बस्तर संभाग समेत पूरे छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार कटिबद्ध है। इसी संबंध में जिला मुख्यालय कोण्डागांव के एक निजी होटल में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। कोण्डागांव पहुंचने के संबंध में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, बस्तर संभाग को नक्सल मुक्त किए जाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए पुनर्वास नीति का संचालन भी किया जा रहा है, ताकि पुनर्वास योजना के तहत नक्सली समर्पण के माध्यम से विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें। बस्तर का बुद्धिजीवी संगठन निरंतर बस्तर के विकास और नक्सल मुक्ति के लिए कार्यरत है। संगठन के माध्यम से आज कोण्डागांव में एक बैठक का आयोजन किया गया है जहां बुद्धिजीवों के विचार आमंत्रित किए गए हैं। ताकि बस्तर से नक्सलवाद समाप्त हो और विकास किस तरह से किया जा सकता है, इस बारे में चर्चा की जाएगी। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, महामंत्री तरुण साना, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, आकाश मेहता, प्रवीर बदेशा, मनोज जैन, अनिल अग्रवाल, गोपाल दीक्षित, इत्यादि पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
*चिपावण्ड गांव में विकासखंड स्तरीय शाला उत्सव का आयोजन, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने बच्चों का किया मुंह मीठा एंकर – जिला के विकासखंड कोण्डागांव अंतर्गत शामिल संकुल केंद्र चिपावण्ड में आज खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लता उसेंडी ने नव प्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर एवं पुष्प देकर स्वागत किया। विधायक उसेंडी ने बच्चों को पाठ्य पुस्तकें और गणवेश वितरित कीं। वही विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार उपकरण भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, कार्यक्रम में “एक नाम, एक मां, एक पौधा” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया और जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क साइकिलें भी वितरित की गईं। वीओ – कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार को क्षेत्र की जनता ने अपना आशीर्वाद देते हुए चुना है। अब जनता की मंशा के अनुसार कोण्डागांव समेत समूचे क्षेत्र में चौतरफा विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है, जिसका लाभ लोगों को विकास के रूप में अवश्य मिल रहा है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने केवल लोगों को ठगने का काम किया है। कांग्रेस की सरकार व स्थानीय पूर्व विधायक लोगों को वादे व घोषणाएं कर वही लूटने का काम किए हैं, घोषणाएं जमीन तक नहीं पहुंचती थीं। इन घोषणाओं का जमीनी हकीकत कुछ और ही होता था। लेकिन भाजपा की सरकार केवल घोषणा नहीं बल्कि उसे पूरा करने का विश्वास रखती है। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल, जिला पंचायत सदस्य बाल सिंह बघेल, सरपंच सूरज नेताम, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, जितेन्द्र सुराना, मीनू कोर्राम, मंगतू नेताम, हरिशंकर, मनीष साहू, मिश्रीलाल, तुलसी पटेल, महेंद्रा नेताम, सुकालु पोयाम, शंकर, सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। बाइट – लता उसेंडी, विधायक, कोण्डागांव वीडियो – सामाग्री वितरण, सम्मान, साइकिल वितरण, पौधारोपण, सभा, इत्यादि*।
*भाजपा ने आपातकाल को स्मृति दिवस के रूप में मनाया*
*बिजली कर रही उपभोक्ताओं से आंख मिचौली- कैलाश पोयाम*