March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*सेजेस बड़ेराजपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव*

विज्ञापन बॉक्स 

*सेजेस बड़ेराजपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव*

दिनाँक 18 जनवरी 2024 गुरुवार को जिले में नवीन संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बड़ेराजपुर में सरपंच रामसाय मरकाम की अध्यक्षता में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की छायाचित्र पर द्वीप प्रज्वलन ,माल्यार्पण तथा सरस्वती वंदना के पश्चात राज्यगीत के साथ कि गयी। अतिथियों का स्वागत विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य के साथ किया।इसके पश्चात अतिथियों के स्वागत उद्धबोधन से कार्यक्रम को गति प्रदान की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री नीलकंठ टेकाम जी विधायक केशकाल का होना था लेकिन माननीय विधायक जी के कार्यक्रम में अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन के कारण मुख्य अतिथि के रूप में प्रमिला मरकाम (जिला पंचायत सदस्य कोंडागाँव) व विशिष्ट अतिथि संगीता पोयाम जनपद सदस्य बड़ेराजपुर रहे । कार्यक्रम का संचालन निशांत सेनापति ने किया।मुख्य अतिथि प्रमिला मरकाम तथा अध्यक्षता कर रहे रामसाय मरकाम ने कहा कि लक्ष्य तय करके ही विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। जिसका लक्ष्य निर्धारित नहीं होता उसको मंजिल नहीं मिलती है। इसलिए लक्ष्य के साथ कठिन परिश्रम कर पढ़ाई की जाए तो सफलता स्वतः: ही मिल जाती हैं।प्राचार्य सी एल मरकाम ने कहा कि शिक्षा एक इंसान के जीवन मे बहुत अहमियत रखती है शिक्षा से ही मनुष्य के जीवन का सर्वांगीण विकास होता है । इसलिए जीवन मे अगर कुछ बनना है तो उसके लिए शिक्षा जरूरी है। वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर समस्त अतिथियों तथा ग्रामीण जनों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रमिला मरकाम के कर कमलों से लोक निर्माण विभाग के तहत निर्मित नवीन अतिरिक्त स्कूल भवन का लोकार्पण भी किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां से अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया । साथ ही वार्षिक खेल में भाग लिए प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया,व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष डी.आर.सेठिया,शोरी सर,ध्रुव सर,सी.एस.साहू, तिलक दास ,समस्त कर्मचारीगण ,ग्रामीण जन, तथा स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।